KYC अपडेट के नाम पर भेजा लिंक, क्लिक करते ही तीन बैंक खातों से उड़ गए 63,200 रुपये...पढ़ें पूरी खबर

Updated:
विज्ञापन

साइबर ठगी (सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को केवाईसी अपडेट के नाम पर झांसा दिया. एपीके लिंक भेजकर उसके तीन बैंक खातों से 63,200 रुपये की ठगी की गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

जमशेदपुर: जमशेदपुर शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. ठगी का एक नया मामला टेल्को थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां शातिर साइबर ठगों ने झांसा देकर एक व्यक्ति के तीन अलग-अलग बैंक खातों से कुल 63,200 रुपये की अवैध निकासी कर ली. इस संबंध में पीड़ित टेल्को कॉलोनी क्रॉस रोड नंबर 13 क्वार्टर नंबर के2-33 निवासी राजेश गिरि ने टेल्को थाना में केस दर्ज कराया है.

विज्ञापन

केवाईसी अपडेट के नाम पर भेजा एपीके लिंक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 3 सितंबर 2026 की शाम पीड़ित के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर (9282572549) से कॉल आया. फोन करने वाले ने खुद को पंजाब नेशनल बैंक का कर्मचारी बताया और कहा कि वह उनका केवाईसी फॉर्म भर देगा. इसके बाद ठग ने उनके व्हाट्सएप (6297676439) पर एक एपीके फाईल लिंक भेजा और उसे मोबाइल में खोलने को कहा. पीड़ित ने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया, उनका फोन हैक हो गया.

चार किस्तों में उड़ाये 63,200 रुपये

इसके बाद 6 सितंबर 2026 की शाम 4:30 से 5:00 बजे के बीच पीड़ित के मोबाइल से लिंक तीनों खातों यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक से पैसे कटने के मैसेज आने लगे. ठगों ने चार बार में कुल 63,200 रुपये (50,000 , 3,200, 2,000 , 8,000) निकाल लिये.

मामले की जांच में जुटी पुलिस पीड़ित ने पहले बिष्टुपुर स्थित साइबर थाने में शिकायत दर्ज करायी, जहां से उन्हें टेल्को थाने में मामला दर्ज कराने का निर्देश मिला. फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई और मामले की छानबीन कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola