ICICI Bank Recruitment 2026: ग्रेजुएशन में 60% अंक हैं तो मिल सकता है नौकरी का मौका, 13 सितंबर तक करें आवेदन

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की छात्राओं के लिए ICICI बैंक की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रोग्राम के तहत कैंपस रिक्रूटमेंट का आयोजन किया जा रहा है. आवेदन की अंतिम तिथि 13 सितंबर शाम 6 बजे तक है.

विज्ञापन

जमशेदपुर: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की छात्राओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर आया है. विश्वविद्यालय में प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रोग्राम के तहत ICICI Bank की ओर से कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है. इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन ने अधिसूचना जारी की है.

विज्ञापन

25 वर्ष से कम उम्र और 60 प्रतिशत अंक जरूरी

प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने वाली छात्राओं की उम्र 25 वर्ष से कम होनी चाहिए. इसके साथ ही 10वीं और ग्रेजुएशन में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होना जरूरी है. किसी भी स्ट्रीम की अंडरग्रेजुएट छात्राएं इसमें आवेदन कर सकती हैं, जो 2027 की फाइनल परीक्षा में शामिल होंगी.

अभ्यर्थियों में सेल्स के क्षेत्र में काम करने और देश में कहीं भी रीलोकेट होने की इच्छा होनी चाहिए. इंटीग्रेटेड, पोस्ट ग्रेजुएट, लॉ और पार्ट-टाइम कोर्स की छात्राएं इस प्रक्रिया के लिए योग्य नहीं होंगी.

13 सितंबर शाम 6 बजे तक आवेदन

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर की शाम 6 बजे तक है. इसके बाद एप्टीट्यूड टेस्ट पूरा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर की शाम 6 बजे तक निर्धारित है. छात्राओं को केवल बैंक के आधिकारिक करियर पोर्टल के माध्यम से अपनी व्यक्तिगत ईमेल आइडी का इस्तेमाल कर आवेदन करना होगा.

चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन आवेदन, एप्टीट्यूड टेस्ट, क्वेश्चनरी और इंटरव्यू शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola