अब 15 तारीख तक उठाना होगा राशन का अनाज, देरी पर सरकार ने दिखाई सख्ती

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सरकार ने जमशेदपुर जिले में राशन वितरण में हो रही देरी पर सख्त रुख अपनाया है. खाद्य विभाग के उप सचिव ने गोदामों का दौरा कर 15 तारीख तक अनाज उठाव सुनिश्चित करने का आदेश दिया है. कालाबाजारी रोकने के लिए वाहनों में जीपीएस अनिवार्य किया गया है.

विज्ञापन

जमशेदपुर: जिले में राशन वितरण में हो रही देरी को लेकर सरकार सख्त हो गयी है. खाद्य एवं उपभोक्ता मामले विभाग के उप सचिव रामकृष्ण कुमार ने शुक्रवार को एफसीआइ और प्रखंड गोदामों का दौरा किया और जमीनी हकीकत परखी, दोपहर में उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की.

विज्ञापन

इसमें उन्होंने साफ कहा कि राशन वितरण में किसी भी तरह की लापरवाही या देरी अब नहीं चलेगी, उप सचिव ने कहा कि पिछले महीने अनाज का उठाव लेट हुआ था, जिसकी वजह से तारीख आगे बढ़ानी पड़ी थी. इस बार ऐसा नहीं चलेगा. उन्होंने निर्देश दिया कि हर हाल में 15 तारीख तक अनाज का पूरा उठाव कर लिया जाये. ताकि उसी महीने में लोगों को राशन बांटा जा सके.

गाड़ियों में जीपीएस चालू रखने की हिदायत

उप सचिव ने कहा कि एफसीआइ में रैक आने के बाद जो गाड़ियां अनाज लेकर निकलती हैं. उन सब पर नजर रखी जाये, डोर-स्टेप डिलीवरी (शहरी क्षेत्र) और जिले भर में अनाज ढोने वाले सभी वाहनों में जीपीएस ट्रैकिंग चालू स्थिति में होनी चाहिए, ताकि कालाबाजारी पर रोक लग सके.

ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में आपूर्ति नेटवर्क को इस तरह संचालित किया जाये कि उपभोक्ताओं को बिना किसी रुकावट के राशन मिले. ताकि समय रहते राशन दुकानों तक पहुंचे और लोगों को लाइन न लगानी पड़े.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola