Jamshedpur news: बुलेट राइडर्स की ये गलती पड़ी भारी, 10 बुलेट जब्त कर काटा 50 हजार रुपये का चालान

Updated:
विज्ञापन

जब्त बुलेट

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस ने मॉडिफाई साइलेंसर वाली बुलेट पर बड़ी कार्रवाई की है. 10 बुलेट जब्त कर 50,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया है. ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी.

विज्ञापन

जमशेदपुर: शहर की सड़कों पर मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर तेज और कानफोड़ू आवाज निकालने वाले बुलेट राइडर्स पर जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है. बिष्टुपुर ट्रैफिक पुलिस ने जुबली पार्क, सीएच एरिया और बिष्टुपुर मेन रोड समेत कई प्रमुख इलाकों में विशेष अभियान चलाया. इस दौरान मॉडिफाई साइलेंसर लगी 10 बुलेट जब्त की गयीं. कार्रवाई के बाद सभी बुलेट को थाने लाया गया.

विज्ञापन

मौके पर ही खुलवाया मॉडिफाई साइलेंसर

पुलिस ने थाने में सबसे पहले वाहन चालकों से उनकी बुलेट में लगे मॉडिफाई साइलेंसर खुलवाये और उन्हें जब्त कर लिया. इसके बाद नियमों के उल्लंघन के आरोप में प्रत्येक बुलेट मालिक से 5-5 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. पुलिस ने सभी चालकों को सख्त हिदायत देकर छोड़ा कि दोबारा ऐसी गलती पायी गयी तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

ध्वनि प्रदूषण को लेकर लगातार अभियान

मॉडिफाई साइलेंसर से होने वाले ध्वनि प्रदूषण और आम लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए बिष्टुपुर ट्रैफिक पुलिस की ओर से यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़कों पर हुड़दंग मचाने और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola