एक सुराग और खुल गया बाइक चोरी का पूरा राज, यहां जानें कैसे SIT ने आरोपियों को किया गिरफ्तार...

Updated:
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में जानकारी देते ग्रामीण एसपी, मुसाबनी थाना प्रभारी व अन्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्वी सिंहभूम पुलिस की SIT ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर 25 बाइक और स्कूटी बरामद की है.

विज्ञापन

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम पुलिस की विशेष अनुसंधान टीम (SIT) ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी की 25 मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद की है. कार्रवाई के दौरान दो मोबाइल फोन भी जब्त किये गये हैं. पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य जमशेदपुर शहर समेत जिले और आसपास के इलाकों में दोपहिया वाहनों की चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे.

विज्ञापन

यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित SIT ने की. टीम का नेतृत्व मुसाबनी के पुलिस उपाधीक्षक ने किया. पुलिस के मुताबिक, तकनीकी साक्ष्य, मानवीय सूचना और संदिग्धों की गतिविधियों के सत्यापन के आधार पर टीम लगातार मामले की जांच कर रही थी.

चोरी की बाइक खरीदने पहुंचे थे, तभी SIT ने दबोचा

जांच के दौरान SIT को सूचना मिली कि मुसाबनी थाना क्षेत्र के कुटकी मैदान के पास कुछ लोग चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-बिक्री करने की योजना बना रहे हैं. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की. कार्रवाई के दौरान एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी के साथ संदिग्धों को पकड़ा गया.

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने संगठित गिरोह बनाकर मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी करने की बात बतायी. पुलिस के अनुसार, गिरोह जमशेदपुर शहर और अन्य जिलों के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था. ग्रामीण इलाकों में चोरी के वाहनों को बेचने का काम भी किया जाता था.

8 वाहन पहले बरामद, जांच आगे बढ़ी तो आंकड़ा पहुंचा 25

पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कुल आठ मोटरसाइकिल/स्कूटी बरामद की. इसके बाद जांच आगे बढ़ने पर कुल 25 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किये गये. बरामद वाहनों में टीवीएस रेडर, स्प्लेंडर प्लस, होंडा एक्टिवा समेत अन्य बाइक-स्कूटी शामिल हैं. पुलिस ने एक इनफिनिक्स कंपनी का मोबाइल और एक की-पैड मोबाइल भी जब्त किया है.

गिरफ्तार आरोपियों में सुबोध लोहरा (24), पिता राजेंद्र लोहरा, निवासी सेरेंगबेड़ा छोटा गोविंदपुर, थाना गोविंदपुर तथा तोता महली उर्फ चोप महली, पिता स्व. चिंदा महली उर्फ श्रवण महली, निवासी लाटिया डुंगरीडीह, थाना मुसाबनी के नाम प्रेस विज्ञप्ति में दर्ज हैं. पुलिस ने बताया कि सुबोध लोहरा का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. मामले में आगे की जांच जारी है और बरामद वाहनों के वास्तविक मालिकों का पता लगाया जा रहा है।

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola