सम्मेलन के बहाने शंभु चौधरी का शक्ति प्रदर्शन, गूंजा जमशेदपुर पश्चिम की जनता मांगे हिसाब

जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी शंभू चौधरी ने बिष्टुपुर माइकल जॉन प्रेक्षागृह में सम्मेलन कर 'जमशेदपुर पश्चिम की जनता मांगे हिसाब ' के नाम से अभियान की शुरुआत की.
बन्ना पर साधा निशाना, लगाया जनता को ठगने का आरोप
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
जमशेदपुर कल्याण समिति के शंभू चौधरी ने बिष्टुपुर माइकल जॉन प्रेक्षागृह में सम्मेलन कर ‘जमशेदपुर पश्चिम की जनता मांगे हिसाब’ के नाम से अभियान की शुरुआत की. रविवार को जमशेदपुर कल्याण समिति मिशन 2024 जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के पदाधिकारियों का सम्मेलन सह चुनाव के बहाने शंभू चौधरी ने शक्ति प्रदर्शन कर विधानसभा चुनाव में जनता से समर्थन मांगा. मौके पर शंभू चौधरी मंत्री बन्ना गुप्ता पर जमकर बरसे. अपने संबोधन में कहा कि स्थानीय विधायक बन्ना गुप्ता ने पांच सालों तक जनता को केवल ठगने का काम किया. अब चुनाव नजदीक आने पर पिलर का शिलान्यास कर रहे हैं. जमशेदपुर पश्चिम की जनता उनसे पिछले पांच साल का हिसाब मांग रही है. हर वर्ग को बन्ना ने गुमराह करने का कार्य किया. अध्यक्ष पप्पू सिंह ने कहा कि बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर पश्चिम की जनता को छलने का कार्य किया. चुनाव नजदीक आने पर शिलान्यास कर रहे हैं.हस्तक्षेप के बाद पप्पू सिंह अध्यक्ष, पवन सिंह युवा अध्यक्ष चुने गये
सम्मेलन में जमशेदपुर कल्याण समिति मिशन 2024 के अध्यक्ष पप्पू सिंह और पवन सिंह युवा अध्यक्ष चुने गये. दोनों गुट ने अध्यक्ष पद के लिए अपनी-अपनी दावेदारी मजबूती के साथ पेश की. विवाद गहराने पर शंभु चौधरी के नेतृत्व में 11 सदस्यीय टीम ने निर्णय लिया. सम्मेलन को बीडी राव, राम बालक सिंह, एके सिंह, अधिवक्ता संजीव झा, प्रो श्वेता सिंह, दीपक पूर्ति, डॉ डीके सिंह, शंकर लाल, राजेश विद्यार्थी, तौहीद खान, फिरोज, रहमततुल्ला खान, अमरजीत सिंह आदि ने भी संबोधित किया. सम्मेलन का संचालन दीपक पूर्ति ने किया.प्रो श्वेता सिंह महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष
सम्मेलन में जमशेदपुर कल्याण समिति महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रो श्वेता सिंह और डालिया भट्टाचार्य कार्यकारी महिला अध्यक्ष चुनी गयी.प्रखंड कमेटी का गठन
प्रखंड — अध्यक्ष — महासचिवकदमा – अखिलेश प्रसाद — बलवंत सिंह
सोनारी – शिव आत्मा तिवारी – मधेश्वर चौधरीसाकची – शैलेश कुमार – निर्भय सिंह
आजादनगर – रहुलआमन अहमद – तौहीद खानएमजीएम – सुरेंद्र कुमार सिंह — शिव शंकर राय
उलीडीह – राजेश विद्यार्थी — प्रदीप जायसवालमानगो – शंकर लाल — बाला प्रसाद
बिष्टुपुर – एस श्रीनिवास राव – गोपाल नारायण————-
महिला प्रकोष्ठसाकची – गायत्री देवी – भागीरथी देवी
सोनारी – सोनी यादव — लक्ष्मी देवीबिष्टुपुर – सविता महानंद — सपना टांडी
मानगो – अनिता सिंह — ज्योति रजकउलीडीह – चंद्रा मिश्रा — रंजनी ठाकुर
एमजीएम – चंदा देवी — अनिता पांडेयडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




