शंभु चौधरी होंगे जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से प्रत्याशी

Updated:
विज्ञापन

मिशन 2024 जमशेदपुर जन कल्याण समिति ने शंभु चौधरी को जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित किया है.

विज्ञापन

-मिशन 2024 जमशेदपुर जन कल्याण समिति की मानगो में हुई बैठक में लिया गया निर्णय

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

मिशन 2024 जमशेदपुर जन कल्याण समिति ने शंभु चौधरी को जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है. सोमवार को समिति के पश्चिम विधानसभा के भवन प्रभारियों की बैठक मानगो स्थित विधानसभा कार्यालय में हुई जिसकी अध्यक्षता पप्पू सिंह ने की. बैठक में सर्वसम्मति से शंभु चौधरी को जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया गया. वक्ताओं ने कहा कि शंभु चौधरी लगातार क्षेत्र की जनता की आवाज उठाते रहे हैं. क्षेत्र के विकास एवं जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में इनके प्रयासों को देखते हुए समिति ने इन्हें प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया है. बैठक में क्षेत्र में सभी बूथों के गठन पर चर्चा की गयी. पप्पू सिंह ने कहा कि जल्द ही बूथ समिति का गठन किया जायेगा. बैठक में मंडल अध्यक्षों को अपने मंडल अंतर्गत बूथ समिति का गठन करने को कहा गया. बड़े मंडलों को सेक्टरों में विभाजित किया गया है. सभी मंडल अध्यक्ष और प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक जल्द ही बुलायी जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola