फन स्पोर्ट्स के जरिये वरिष्ठ नागरिकों ने जमकर की मस्ती
जमशेदपुर. विजया गार्डन, बारीडीह में शनिवार को वरिष्ठ नागरिकों के लिए फन स्पोर्ट्स का आयोजन किया गया.
जमशेदपुर. विजया गार्डन, बारीडीह में शनिवार को वरिष्ठ नागरिकों के लिए फन स्पोर्ट्स का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में 22 वरिष्ठ नागरिकों ने शिरकत की. 76 वर्षीय आशीष बनर्जी सबसे अधिक 76 वर्ष के थे. जिन्होंने हर गेम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. फिटनेस के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में डाइस थ्रो, टैपिंग द बॉल, व बॉमबार्डिंग ऑफ सिटी जैसे गेम्स हुए. डाइस थ्रो में नाथ नारायण वासुदेवन पहले, डीवी नटराजू दूसरे व सीएच रामा राव तीसरे स्थान पर रहे. टैपिंग द बॉल इवेंट में भारत सत्तपति पहले, डीवी नटराजू दूसरे व शांतनु पाल तीसरे स्थान पर रहे. बॉमबार्डिंग सिटी में सुरेश पहले, अंजन चटर्जी दूसरे व नाथ नारायण वासुदेवन तीसरे स्थान पर रहे. विजेताओं को सुरेश कुमार, बीके दास व भरत सत्तपति ने पुरस्कृत किया. प्रतियोगिता का सफल आयोजन पूर्व राष्ट्रीय क्रिकेटर अविनाश कुमार के नेतृत्व में हुआ. मौके पर सीएच श्रीनिवास राव व केएस शंकरन मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए