सीनियर सिटीजन को रेलवे किराया में मिले 50 प्रतिशत छूट : शंभू चौधरी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

सीनियर सिटीजन को रेलवे किराया में पहले की तरह 50 फीसदी छूट देने की मांग जमशेदपुर जन कल्याण समिति ने की है. रविवार को मानगो में जमशेदपुर जन कल्याण समिति की बैठक अध्यक्ष शंभू चौधरी की अध्यक्षता में हुई.
विज्ञापन
जमशेदपुर :
सीनियर सिटीजन को रेलवे किराया में पहले की तरह 50 फीसदी छूट देने की मांग जमशेदपुर जन कल्याण समिति ने की है. रविवार को मानगो में जमशेदपुर जन कल्याण समिति की बैठक अध्यक्ष शंभू चौधरी की अध्यक्षता में हुई. श्री चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार आम जनता की सुविधा में लगातार कटौती कर रही है. पहले से मिल रही सुविधाओं को भी बंद कर दिया जा रहा है. रेलवे ने कोराना महामारी के दौरान 20 मार्च 2020 से किराये में सभी तरह की छूट समाप्त कर दी. जबकि रेलवे सामाजिक दायित्व के तहत दशकों से ट्रेन में वरिष्ठ महिला-पुरुष यात्रियों को किराये में 50 फीसदी तक छूट देती रही है. अगर पूर्व की तरह सीनियर सिटीजन को 50 फीसदी छूट नहीं मिली तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. बैठक में चंदा मिश्रा, पिंकी, पुष्पा सिंह, गायत्री देवी आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










