सोनारी में पेसा कानून-1996 पर गोष्ठी 23 को
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
सोनारी स्थित देवेंद्र सेवा संघ हॉल में 23 जून को पेसा कानून-1996 पर एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया गया है. इसका आयोजन आदिवासी कुड़मी (महतो) समाज के द्वारा किया जा रहा है.
विज्ञापन
जमशेदपुर.
सोनारी स्थित देवेंद्र सेवा संघ हॉल में 23 जून को पेसा कानून-1996 पर एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया गया है. इसका आयोजन आदिवासी कुड़मी (महतो) समाज के द्वारा किया जा रहा है. यह जानकारी आदिवासी कुड़मी समाज के केंद्रीय प्रवक्ता हरमोहन महतो ने दी. श्री महतो ने बताया कि पेसा कानून-1996 पर आयोजित गोष्ठी में अनुसूचित क्षेत्र सिंहभूम, संताल परगना, रांची जिला के अलावा गैर अनुसूचित क्षेत्र, धनबाद, पलामू, हजारीबाग क्षेत्र के 200 पंचायत स्तर के प्रतिनिधि शामिल होंगे. विचार गोष्ठी में पेसा कानून-1996 के अलावा कुड़मी को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने व कुड़माली भाषा पर भी चर्चा की जायेगी. उन्होंने बताया कि विचार गोष्ठी में कुड़मी समाज के विभिन्न संगठन के प्रतिनिधियों के अलावा बुद्धिजीवी, छात्र, कानूनविद व आमजन शामिल होंगे.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन