काशीडीह हाई स्कूल की टीम 31 रनों से जीती

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर. काशीडीह हाई स्कूल की टीम ने सोमवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में चिन्मया विद्यालय को 31 रन से हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. काशीडीह हाई स्कूल की टीम ने सोमवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में चिन्मया विद्यालय को 31 रन से हराया. काशीडीह हाई स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में नौ विकेट पर 130 रन बनाये. प्रिंस कुमार ने 52 और आनंद ने 26 रनों का योगदान दिया. चिन्मया विद्यालय के अतुल कुमार सिंह ने चार और दिव्यम सिंह ने दो विकेट लिये. जवाब चिन्मया की टीम 14 ओवर में 99 रन पर सिमट गयी. हर्षित शर्मा ने 28 रनों की पारी खेली. काशीडीह के मिथिलेश यादव और वर्धन सिंह ने तीन-तीन विकेट चटकाये. प्रिंस कुमार प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola