Jamshedpur news. साकची प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने निकाली पदयात्रा

Updated:
विज्ञापन

पदयात्रा बसंत टॉकीज व बिरसा मुंडा चौक होते हुए गोलचक्कर पहुंच कर आमसभा में तब्दील हो गयी

विज्ञापन

Jamshedpur news.

साकची प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष धर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया. पदयात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे शामिल हुए. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत जय बापू-जय भीम-जय संविधान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. इस यात्रा का शुभारंभ साकची प्रखंड अंतर्गत साकची गोलचक्कर से किया गया. पदयात्रा के क्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों की तख्ती एवं कांग्रेस पार्टी का झंडा लेकर संविधान रक्षा का नारा लगाया. पदयात्रा बसंत टॉकीज चौक होते हुए बिरसा मुंडा चौक से गोलचक्कर पहुंच कर आमसभा में तब्दील हो गयी. कार्यक्रम को सफल बनाने में आनंद बिहारी दुबे, प्रखंड अध्यक्ष धर्मा राव, प्रदेश सचिव सामंता कुमार, के के शुक्ला, धर्मेन्द्र सोनकर, गुलाम सरवर संजय यादव, राजेश चौधरी, रजनीश सिंह, अमर कुमार मिश्रा, मोहम्मद सलीम, विनोद यादव, मोहम्मद नौशाद, ज्योति मिश्रा, इंतखाब वास्ती, शिल्पी चक्रवर्ती, सचिन कुमार सिंह सहित कांग्रेसजन शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola