रोलबॉल : सीनियर वर्ग में पूर्वी सिंहभूम को दोहरा खिताब

Updated at : 04 Aug 2024 11:07 PM (IST)
विज्ञापन
रोलबॉल : सीनियर वर्ग में पूर्वी सिंहभूम को दोहरा खिताब

जमशेदपुर. मून सिटी, मानगो में आयोजित तीसरी झारखंड राज्य रोलबॉल प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. मून सिटी, मानगो में आयोजित तीसरी झारखंड राज्य रोलबॉल प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गया. प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में पूर्वी सिंहभूम का दबदबा रहा. सीनियर महिला व पुरुष वर्ग में पूर्वी सिंहभूम की टीम विजेता रही. वहीं, सरायकेला-खरसावां की टीम दोनोंं वर्गों में उपविजेता रही. अंडर-17 बालक वर्ग में सरायकेला विजेता और पूर्वी सिंहभूम उपविजेता बना. अंडर-11 बालक व बालिका वर्ग में भी पूर्वी सिंहभूम चैंपियन बना. अंडर-14 बालक व बालिका वर्ग सरायकेला की टीम ने खिताब जीता. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विकास सिंह (संरक्षक, झारखंड रोलबॉल संघ), मनोज कुमार यादव (अध्यक्ष, झारखंड रोलबॉल संघ), चंदेश्वर कुमार, अवतार सिंह संधू व अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola