ePaper

न्यू ईयर पार्टी मनाने निकले थे 3 दोस्त, टेल्को में पेड़ से टकराई कार, 2 की मौत

Updated at : 01 Jan 2025 4:48 PM (IST)
विज्ञापन
Road Accident In Jamshedpur

जमशेदपुर में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत. सांकेतिक तस्वीर.

Road Accident in Jamshedpur: जमशेदपुर में न्यू ईयर पार्टी मनाने के लिए निकले 3 दोस्त टेल्को में दुर्घटना का शिकार हो गए. 2 की मौत हो गई. एक के दोनों पैर टूट गए.

विज्ञापन

Road Accident in Jamshedpur|जमशेदपुर, निखिल सिन्हा : पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर में न्यू ईयर की पार्टी मनाने के लिए 3 दोस्त निकले थे. तेज रफ्तार कार की एक पेड़ से टक्कर हुई और 2 दोस्तों की मौत हो गई. घटना टेल्को थाना क्षेत्र के सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम के पास हुई. तेज रफ्तार कार (जेएच0505सीजी-6390) ने जैसे ही पेड़ को ठोकर मारी, उसमें सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. कार की पिछली सीट पर बैठे एक व्यक्ति की हालत गंभीर है. मृतकों में एक की उम्र 20 और दूसरे की 23 वर्ष थी.

रात को करीब 2 बजे हुई दुर्घटना

मृतकों की पहचान टेल्को बैंक ऑफ इंडिया के पास क्वार्टर नंबर के2-15 में रहने वाले रोशन कुमार (20) और छोटा गोविंदपुर निवासी आयुष चौहान (23) के रूप में हुई है. दोनों युवकों के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया. 31 दिसंबर और 1 जनवरी की दरम्यानी रात करीब दो बजे हुई इस दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी आयुष मिश्रा (20) के दोनों पैर टूट गए हैं. टीएमएच में उसका इलाज चल रहा है.

रात के 11:30 बजे दोस्तों के साथ घूमने निकला था आयुष चौहान

आयुष चौहान के परिजनों ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे उसने कहा कि वह दोस्तों के साथ घूमने जा रहा है. इतना कहकर वह अपनी बाइक से निकल गया. फिर तीनों दोस्त एक जगह पर मिले. उसके बाद रोशन कुमार ने अपनी बलेनो कार निकाली और तीनों उस कार में सवार होकर पार्टी मनाने के लिए निकल गए. रोशन ही कार चला रहा था.

जमशेदपुर की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खड़ंगाझार से टेल्को स्टेडियम की ओर आ रहे थे तीनों दोस्त

आयुष चौहान के परिजनों ने बताया कि आगे की सीट पर आयुष चौहान बैठा था. तीनों दोस्त खड़ंगाझार की ओर से टेल्को स्टेडियम की ओर आ रहे थे. उसी दौरान उनकी कार एक पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गये. जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग क्वार्टर से बाहर निकले.

टाटा मोटर्स अस्पताल में रोशन की मौत, टीएमएच में आयुष ने तोड़ा दम

स्थानीय लोगों ने फौरन टेल्को पुलिस को सूचना दी. पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने कार में फंसे तीनों लड़कों को बाहर निकाला और टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचा. यहां रोशन कुमार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. आयुष मिश्रा और आयुष चौहान को टीएमएच रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान सुबह करीब 5 बजे आयुष चौहान की मौत हो गयी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

टाटा कमिंस में ट्रेनी था आयुष चौहान

बताया जा रहा है कि आयुष ने डिप्लोमा की डिग्री ली थी. इसके बाद वह टाटा कमिंस में ट्रेनी के रूप में काम कर रहा था. आयुष के पिता वीरेंद्र कुमार भी टाटा कमिंस में कर्मचारी हैं. रोशन भी किसी संस्थान से पढ़ाई कर रहा था.

इसे भी पढ़ें

Kal Ka Mausam: झारखंड का तापमान घटकर 6.1 डिग्री हुआ, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

झारखंड के कोंकादासा गांव में आखिर कब उगेगा विकास का सूरज? नए साल पर पढ़िए ये ग्राउंड रिपोर्ट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola