राजद नेताओं ने पूर्वी, पश्चिम विधानसभा सीट पर जतायी दावेदारी

Updated at : 01 Sep 2024 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
राजद नेताओं ने पूर्वी, पश्चिम विधानसभा सीट पर जतायी दावेदारी

आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कोल्हान प्रमंडल राजद की एक बैठक रविवार को परिसदन जमशेदपुर में हुई.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कोल्हान प्रमंडल राजद की एक बैठक रविवार को परिसदन जमशेदपुर में हुई. बैठक में प्रदेश राजद की ओर से गठित विशेष समिति के संयोजक गिरधारी गोप और सदस्य आबिद अली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. बैठक में विधानसभा चुनाव के लिए राजद का मेनिफेस्टो तैयार करने में प्रमुख स्थानीय समस्याओं एवं मुद्दों तथा राजद के मजबूत स्थिति वाले विधानसभा क्षेत्र की जानकारी का संकलन किया गया. बैठक में राजद पदाधिकारियों का सबसे ज्यादा जोर जमशेदपुर पूर्वी एवं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से चुनाव लड़ने पर था. इसके अलावा जुगसलाई, बहरागोड़ा, जगन्नाथपुर, मझगांव, सरायकेला, ईचागढ़ से भी चुनाव लड़ने की कार्यकर्ताओं ने राय दी.

दावेदार 48 घंटे में प्रदेश कार्यालय में जमा करें बायोडाटा

बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सह विशेष कमेटी के संयोजक गिरधारी गोप ने चुनाव लड़ने वाले दावेदारों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में 15 दिनों के अंदर कार्यकर्ता सम्मेलन करने और अपना बायोडाटा प्रदेश कार्यालय को 48 घंटे के अंदर जमा करने को कहा. बैठक में प्रदेश महासचिव सह प्रभारी पूर्वी सिंहभूम पुरेंद्र नारायण सिंह, पश्चिम सिंहभूम जिला प्रभारी संतोष यादव, प्रदेश महासचिव प्रणय कुमार बबलू, वीरेंद्र यादव, कमलदेव सिंह, श्रीराम यादव, प्रदेश सचिव योगेंद्र यादव, देव प्रकाश, राजेश यादव, नसीम अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू शाह, शारदा देवी, राज्य कार्यकारिणी सदस्य डीएन सिंह, शौकत खान, जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष पशुपति नाथ नायक, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बलदेव सिंह मेहरा, युवा अध्यक्ष उदित यादव, कमलेश कुमार यादव, बैजू यादव, अश्वनी कुमार सिंह, बंधु यादव सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.

पुरेंद्र ने पूर्वी व पश्चिमी विस से जतायी चुनाव लड़ने की इच्छा

बैठक में राजद के प्रदेश महासचिव सह प्रभारी पूर्वी सिंहभूम पुरेंद्र नारायण सिंह ने जमशेदपुर पूर्वी या जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की इच्छा जतायी है. बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष सुभाष यादव ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola