राजद जिलाध्यक्ष के खिलाफ प्रभारी ने की अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय जनता दल पूर्वी सिंहभूम के प्रभारी सह प्रदेश महासचिव ने राजद जिला अध्यक्ष के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भेजा है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

राष्ट्रीय जनता दल पूर्वी सिंहभूम के प्रभारी सह प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह ने राजद जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार राय उर्फ सुभाष यादव के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए प्रदेशध्यक्ष को पत्र भेजा है. जिसमें उन्होंने पूर्वी सिंहभूम जिले में 22 सितंबर को राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं के संवाद कार्यक्रम को बिना विचार-विमर्श किये स्थगित करने का आरोप लगाया है. पुरेंद्र ने बताया कि जिलाध्यक्ष से वार्ता कर 22 सितंबर को जिले के सभी प्रदेश पदाधिकारियों, सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्षों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ एक संवाद कार्यक्रम आयोजित करने को निर्देशित किया था. साथ ही जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष के मनोनयन के लिए बायोडाटा प्राप्त करने, सदस्यता अभियान चलाने को कहा था. लेकिन जिलाध्यक्ष ने बिना मेरी अनुमति के कार्यक्रम स्थगित कर दिया, जो प्रभारी के कार्य क्षेत्र का अतिक्रमण और अनुशासनहीनता के दायरे में आता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola