Jamshedpur news. टाटा मोटर्स में नये वित्तीय वर्ष के स्वागत में हुई पूजा-अर्चना
Author Pradip chandra keshav
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
नये वित्तीय वर्ष में अच्छी तरह से गाड़ियां बनने और पूर्ण रूपेण लाभकारी रहने की कामना
विज्ञापन
Jamshedpur news.
टाटा मोटर्स में नये वित्तीय वर्ष के वाहनों के निर्माण से पूर्व विभिन्न डिवीजनों में पूजा-अर्चना की गयी. सबसे पहले सुबह 10 बजे फ्रंट एक्सल क्षेत्र में पूजा की गयी. उसके उपरांत रियर एक्सल में और अंत मे एचबीटीएल प्रांगण में पूजा-अर्चना की गयी, ताकि नये वित्तीय वर्ष में अच्छी तरह से गाड़ियां बने और यह वित्तीय वर्ष पूर्ण रूपेण लाभकारी रहे. इस पूजा-अर्चना में यूनियन के महामंत्री आरके सिंह और पूरे ऑफिस बियरर उपस्थित रहे. वहीं कंपनी के सभी वरीय पदाधिकारी एके दास, शुभाशीष दास, राजीव बंसल, गुलाम मंडल, डॉ पदन आदि लोग शामिल रहे. प्लांट हेड सुनील कुमार तिवारी शहर से बाहर होने के वजह से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूजा-अर्चना का अवलोकन कर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










