Jamshedpur News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के परिजन दिल्ली में परेड देख लौटे टाटानगर, बोले- यह गर्व का पल
Author Rajesh singh
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : नयी दिल्ली में 26 जनवरी के भव्य परेड के साक्षी बनकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दामाद के गांव के परिवार के 13 सदस्य रविवार को टाटानगर पहुंचे.
विज्ञापन
स्टेशन पर थे सुरक्षा के कड़े इंतजाम, दामाद के परिवार के 13 सदस्य रायरंगपुर के लिए रवाना
Jamshedpur News :
नयी दिल्ली में 26 जनवरी के भव्य परेड के साक्षी बनकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दामाद के गांव के परिवार के 13 सदस्य रविवार को टाटानगर पहुंचे. टाटानगर उतरने वाले सदस्यों में गंगामनी, सांखी मरांडी, सारा हेंब्रम, कुंती टुडू, धर्मा हेंब्रम, साइबा टुडू, दुलाराम माझी, तारानी सेन टुडू, सकरमनी टुडू, चुड़ा सकरा टुडू, दुलारी टुडू, रामचंद्र और गोविंद चंद्र मरांडी व श्याम चरण शामिल थे. नयी दिल्ली-भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस (22824) से पहुंचे इन परिजनों के स्वागत और सुरक्षा के लिए स्टेशन पर प्रशासनिक अमला मुस्तैद रहा. यह ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 10:35 के बजाय रविवार शाम करीब 4:19 बजे प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर पहुंची.पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में हुए शामिल
राष्ट्रपति के परिजनों में शामिल गोविंद चंद्र मरांडी ने ”प्रभात खबर” से खास बातचीत में बताया कि उन्हें 26 जनवरी की परेड में शामिल होने का विशेष निमंत्रण मिला था. हमलोग पहली बार देश के इतने बड़े और गरिमामय आयोजन में शामिल हुए. राष्ट्रपति के सानिध्य में परेड देखना हमारे लिए गर्व और बेहद खुशी का पल रहा. राष्ट्रपति के परिवार के आगमन को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल, रेल जीआरपी और जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा. मौके पर मजिस्ट्रेट के रूप में अभिषेक कुमार, बागबेड़ा थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण और कॉमर्शियल विभाग के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे. सुरक्षा घेरे के बीच सभी सदस्यों को स्टेशन से रायरंगपुर के लिए रवाना किया गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजेश कुमार
राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










