भारतीय सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च : पीएम ने जमशेदपुर की तनीषा को सराहा, बोले- झारखंड की बेटियों ने सबसे अधिक प्रभावित किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद के दौरान चिप निर्माण टीम में शामिल रहीं झारखंड की बेटी तनीषा गौतम
Tanisha Gautam Jamshedpur: गुजरात के साणंद में पहली ‘मेड इन इंडिया’ कॉमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च कार्यक्रम के दौरान जमशेदपुर की तनीषा गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद किया. पीएम ने झारखंड की बेटियों के आत्मविश्वास और तकनीकी प्रतिभा की खुलकर सराहना.
Tanisha Gautam Jamshedpur: देश के सेमीकंडक्टर मिशन के लिए 4 जुलाई का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ. गुजरात के साणंद स्थित सीजी सेमीकॉन ओसैट प्लांट से पहली ‘मेड इन इंडिया’ कॉमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप की पहली खेप अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए रवाना की गई. इस ऐतिहासिक अवसर पर जमशेदपुर की बेटी तनीषा गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद कर पूरे झारखंड का मान बढ़ाया.
आपके शहर में
पीएम मोदी ने झारखंड की बेटियों की प्रतिभा को सराहा
प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में झारखंड से आई बेटियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका आत्मविश्वास, सीखने की क्षमता और तकनीकी समझ उन्हें बेहद प्रभावित कर गई. उन्होंने कहा कि साधारण परिवारों से आने वाली ये बेटियां आइटीआइ और डिप्लोमा जैसी पढ़ाई के बाद आज देश के सबसे आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड की बेटियों ने उन्हें विशेष रूप से प्रभावित किया है.
पीएम से संवाद कर उत्साहित दिखी तनीषा
जमशेदपुर के बागबेड़ा की रहनेवाली तनीषा गौतम का चयन कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी से बातचीत के लिए किया गया था. उन्होंने पीएम को अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि, जमशेदपुर में हुई शिक्षा, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई और गुजरात स्थित सेमीकंडक्टर प्लांट तक के अपने प्रेरणादायक सफर के बारे में विस्तार से बताया. तनीषा ने बताया कि कैसे एक साधारण परिवार से निकलकर उन्होंने अपने सपनों को साकार किया और आज भारत के सबसे महत्वाकांक्षी सेमीकंडक्टर मिशन का हिस्सा बनी हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और उनके आत्मविश्वास, तकनीकी समझ और उपलब्धियों की सराहना की.
यह भी पढ़ें: झारखंड: वित्त विभाग में लटक रही योजनाओं की फाइल, तीन मंत्रियों ने जताई आपत्ति
यह भी पढ़ें: उत्तरी छोटानागपुर के शिक्षा विभाग में 74 कर्मियों का महा-तबादला, हजारीबाग DEO दफ्तर के पुराने चेहरे साफ
यह भी पढ़ें: जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हमला, बोले- जनता ने तोड़ा हेमंत सरकार के साढ़े छह साल का अहंकार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए