Jamshedpur news. सीतारामडेरा : आदिवासी जनाक्रोश रैली को सफल बनाने का लिया संकल्प
Author Pradip chandra keshav
Updated:
विज्ञापन

सीतारामडेरा, टुइलाडुंगरी, बिरसानगर, लक्ष्मीनगर, बारीडीह समेत अन्य जगहों से दो हजार की संख्या में आदिवासी शामिल होंगे
विज्ञापन
Jamshedpur news.
सीतारामडेरा स्थित सरना भवन में केंद्रीय सरहुल पूजा समिति की एक बैठक राकेश उरांव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कुड़मी को आदिवासी सूची में शामिल करने का विरोध किया गया. इस दौरान आदिवासी समाज के लोगों ने आदिवासी बचाओ संघर्ष समिति मोर्चा के बैनर तले नौ अक्तूबर को उपायुक्त कार्यालय के सामने आयोजित आदिवासी जनाक्रोश रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया गया. राकेश उरांव ने बताया कि इस जनाक्रोश रैली में पारंपरिक गाजे-बाजे के साथ सीतारामडेरा, टुइलाडुंगरी, बिरसानगर, लक्ष्मीनगर, बारीडीह समेत अन्य जगहों से दो हजार की संख्या में आदिवासी जनाक्रोश रैली में शामिल होंगे. बैठक में सुरा बिरुली, संतोष लकड़ा, लाखीन्द्र लकड़ा, राकेश उराव, अमरदीप तिर्की, राजन कुजूर, बब्लू खलखो, महेश कुजूर, बुधराम खलखो , दिनकर कच्छप, बिंदु पाहन, किशोर लकड़ा, चिंटू पूर्ति, राजू खलखो रोशन मिंज आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










