pickleball, hostel jrd : जेआरडी में पिकलबॉल व नये ब्वॉयज हॉस्टल का हुआ उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन
pickleball, hostel jrd : जेआरडी में पिकलबॉल व नये ब्वॉयज हॉस्टल का हुआ उद्घाटन

जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार को पिकलबॉल कोर्ट व नये स्पोर्ट्स हॉस्टल का उद्घाटन हुआ.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार को पिकलबॉल कोर्ट व नये स्पोर्ट्स हॉस्टल का उद्घाटन हुआ. टाटा स्टील के वीपी (सीएस) डीबी सुंदर रामम ने पिकलबॉल कोर्ट व स्पोर्ट्स हॉस्टल का उद्घाटन रिबन काटकर किया. इस मौके पर टाटा स्टील स्पोर्ट के प्रमुख मुकुल चौधरी व टाटा स्टील खेल विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद थे. नये स्पोर्ट्स हॉस्टल को केवल 18 वर्ष से अधिक उम्र के लड़कों के लिए बनाया गया है. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहले से मौजूद स्पोर्ट्स हॉस्टल में रह रहे 18 वर्ष से उपर आयु वर्ग के लड़कों को नये हॉस्टल में शिफ्ट किया जायेगा. फिलहाल इस हॉस्टल में 18 बेड की सुविधा है. वहीं, पिकलबॉल के लिए बनाये गये ने कोर्ट ‘पिकल रश’ में कोई भी जाकर खेल सकता है. इसके लिए टाटा स्टील खेल विभाग ने पे एंड प्ले मॉडल की शुरुआत की है. पिकलबॉल वर्तमान में सबसे अधिक तेजी से बढ़ता हुआ खेल है. पिकलबॉल खेल के लिए कोई भी सुबह छह बजे से रात दस बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है. इस साल पहली बार टाटा खेल विभाग की ओर से आयोजित समर कैंप में पिकलबॉल खेल को भी शामिल किया गया है. टाटा स्टील खेल विभाग ने पिछले तीन वर्षों में तीन नये खेल के कोर्ट स्थापित किये है. इसमें पिकलबॉल के अलावा फुटसल व स्क्वैश जैसे खेल का कोर्ट शामिल है.

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola