Jamshedpur News : परसुडीह : ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
Author Rajesh singh
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : परसुडीह थानांतर्गत सलगाझरी रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से पिंटू यादव की टीएमएच में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गयी.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
परसुडीह थानांतर्गत सलगाझरी रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से पिंटू यादव की टीएमएच में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गयी. शव को पुलिस ने अपने कब्जे में कर उसे टीएमएच अस्पताल के शीतगृह में रख दिया है. सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा जायेगा. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह करीब 10 बजे पिंटू कुमार बर्तन लेकर जेम्को से परसुडीह की ओर जा रहा था. उसी दौरान रेलवे लाइन क्रॉस करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. दुर्घटना में उसके दोनों पैर कट गये. जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ ने फौरन रेलवे अस्पताल से एंबुलेंस मौके पर बुलवाया और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. जहां रविवार को टीएमएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन