jamshedpur news : जिले की सर्वश्रेष्ठ पंचायत मऊभंडार पूर्वी, पर ””””ए प्लस”””” की रेस में पीछे

Updated:
विज्ञापन
jamshedpur news :  जिले की सर्वश्रेष्ठ पंचायत मऊभंडार पूर्वी, पर ””””ए प्लस”””” की रेस में पीछे

पंचायती राज दिवस पर विशेष : भारत सरकार के 9 मानकों की कसौटी पर जिले का एक भी पंचायत नहीं

विज्ञापन

jamshedpur news : भारत सरकार की ओर से पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए तय किये गये मानकों (नौ इंडेक्स) की हालिया रिपोर्ट में पूर्वी सिंहभूम जिले की मिली-जुली तस्वीर सामने आयी है. जिले की कुल 231 पंचायतों में मऊभंडार पूर्वी पंचायत ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. हालांकि, कड़वी हकीकत यह भी है कि तमाम सरकारी दावों के बावजूद जिले की एक भी पंचायत भारत सरकार के मानकों के मुताबिक ””””ए प्लस”””” श्रेणी में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सकी है. वर्तमान में जिले की कुछ बेहतर पंचायतें केवल ””””ए”””” श्रेणी तक ही सीमित हैं. जिला पंचायती राज पदाधिकारी सचिदानंद महतो ने कहा कि जिले में ””ए प्लस”” पंचायत के लिए विशेष जन जागरुकता अभियान चलाने के साथ जमीनी स्तर पर बेहतर काम नये सिरे से किये जायेंगे.

पंचायतों की हकीकत जानने के मानक

स्वस्थ पंचायतबाल हितैषी पंचायतजल पर्याप्त पंचायतस्वच्छ एवं हरित पंचायतबुनियादी ढांचा व आत्मनिर्भर पंचायतसामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायतसुशासन वाली पंचायतमहिला हितैषी पंचायतगरीबी मुक्त पंचायत

विशिष्ट क्षेत्रों में अच्छा करने वाली पंचायतें

मऊभंडार पूर्वी (घाटशिला) : जिले की सबसे बेहतर पंचायत होने के साथ-साथ इसने ””””महिला हितैषी पंचायत”””” के रूप में अपनी अलग पहचान स्थापित की है.

बागबेड़ा पंचायत (जमशेदपुर प्रखंड) : यह पंचायत ””””गरीबी मुक्त पंचायत”””” के मानक पर जिले में सबसे बेहतर पायी गयी है.

घाघीडीह उत्तर पंचायत : जल संरक्षण और पर्याप्त जलस्रोत सुनिश्चित करने की श्रेणी में इसे अव्वल माना गया है.

बागुड़िया पंचायत (घाटशिला) : स्वच्छ व हरित पंचायत के साथ-साथ पर्याप्त आधारभूत संरचना विकसित करने में यह पंचायत आगे रही है.

शंकरदा पंचायत (पोटका) : सामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायत के मानक पर इस पंचायत ने जिलास्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है.

चार पंचायतों को आज मिलेगा सम्मान

राज्य सरकार की ओर से बेहतर कार्य करने वाली पंचायतों की मुखियाओं को पंचायती राज दिवस पर रांची में सम्मानित किया जायेगा. इनमें पूर्वी सिंहभूम जिले की पोखारी, पलासबनी, बेको व मुसाबनी की ईचड़ा पंचायत भी शामिल हैं.

विज्ञापन
Akhilesh Kumar

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola