मोहर्रम को लेकर ओपीडी बंद, इमरजेंसी में लगी भीड़
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

अस्पताल की इमरजेंसी में 10 बेड को बढ़ाकर 50 कर दिया गया
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
एमजीएम अस्पताल के ओपीडी में आमतौर पर प्रतिदिन एक हजार से ज्यादा मरीज आते हैं. वहीं बुधवार को मोहर्रम होने के कारण अस्पताल का ओपीडी बंद था. इस कारण अस्पताल के इमरजेंसी में मरीजों की संख्या ज्यादा थी. गंभीर मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. इमरजेंसी में ज्यादा मरीज होने के कारण बेड कम पड़ गये. इसके मरीज के परिजन परेशान हुए. अस्पताल की इमरजेंसी में 10 बेड को बढ़ाकर 50 कर दिया गया है. इसके बाद भी बेड की कमी हो जा रही है. अस्पताल के इमरजेंसी में लगभग सभी विभाग से संबंधित मरीज इलाज कराने के लिए आ रहे थे. इसमें जिसकी स्थिति गंभीर थी, उनका इलाज किया गया, बाकी को दूसरे दिन ओपीडी में आकर इलाज कराने के लिए कहा गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










