24 सालों में झारखंड में परिवर्तन के नाम पर सिर्फ नेतृत्व व सरकार बदली है : सूर्य सिंह बेसरा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ तालमेल कर 81 सीटों पर प्रत्याशी को उतारेंगे
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
झारखंड पीपुल्स पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सूर्य सिंह बेसरा ने कहा कि झारखंड बहुत समृद्ध व विकसित राज्य है. राज्य में खनिज संपदा भरा हुआ है. यहां पर जहां खोदोगे वहीं खनिज मिल जायेगा. वहीं दूसरी ओर जहां खोजोगे, वहीं भ्रष्टाचार भी मिल जायेगा. नतीजतन 24 साल के कालखंड में झारखंड में कोई परिवर्तन नहीं हुआ. परिवर्तन के नाम पर सिर्फ नेतृत्व व सरकार बदली है. यह बातें श्री बेसरा ने रविवार को बिष्टुपुर परिसदन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही. उन्होंने कहा कि झारखंड पीपुल्स पार्टी राज्य में न सत्ता पक्ष के साथ है, न विपक्ष के साथ खड़ा है. झारखंड पीपुल्स पार्टी राज्य की जनता को विकल्प देने का पक्षधर है. आसन्न विधानसभा चुनाव में 81 सीटों में प्रत्याशी को उतारने की तैयारी है. यदि समान विचारधारा के राजनैतिक संगठनों के साथ तालमेल बनती है, तो मिलकर सीटों का बंटवारा करते हुए चुनाव लडेंगे. संवाददाता सम्मेलन में पंकज मंडल, माधवेंद्र मेहता, अशोक कुमार अग्रवाल, तापस कुमार, बसंती मार्डी, दिनेश सिंह, लखींद्र महतो, सुजाता श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद थे.24 बिंदुओं पर अपना श्वेत पत्र किया जारी
सूर्य सिंह बेसरा ने कहा कि झारखंड पीपुल्स पार्टी ने राज्य गठन को 24 साल हो चुके हैं, इसलिए पार्टी ने 24 प्रमुख बिंदुओं पर अपनी मेनीफेस्टो को जारी कर रहा है. संगठन का संकल्प है यदि झारखंड पीपुल्स पार्टी को विधानसभा चुनाव में भरपूर समर्थन मिलता है, तो मेनिफेस्टो में लिखी एक-एक वादे को धरातल पर उतारने का काम करेंगे.
विकल्प यात्रा का शुभारंभ होगा 16 अगस्त को
झारखंड पीपुल्स पार्टी केंद्रीय कमेटी की बैठक में 16 अगस्त से विकल्प यात्रा निकालने पर सहमति बनी है. विकल्प यात्रा के तहत राज्य में पांच प्रमंडल में एक-एक जनसभा किया जायेगा. विकल्प यात्रा का शुभारंभ कोल्हान प्रमंडल के घाटशिला से किया जायेगा. 16 अगस्त को घाटशिला में जनसभा का आयोजन होगा. इसके बाद 18 अगस्त को लोहरदगा में, 20 अगस्त को पलामू के मनिका में, 22 अगस्त को बोकारो में व 24 अगस्त को दुमका में जनसभा होगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










