बागबेड़ा : 40 लीटर देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार, जेल

बागबेड़ा : 40 लीटर देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार, जेल
जमशेदपुर : बागबेड़ा पुलिस ने 40 लीटर अवैध देशी शराब के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम मिथलेश यादव है. पुलिस ने उसके पास से 40 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया है. पूछताछ करने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि किताडीह ग्वाला पट्टी के पास एक व्यक्ति शराब की बिक्री कर रहा है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छापेमारी की. जहां उसे अवैध रूप से बिक्री कर रहे व्यक्ति मिथलेश को गिरफ्तार किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




