ePaper

तुरियाबेड़ा में स्कॉर्पियो से धक्का लगने से बुजुर्ग महिला की मौत

Updated at : 24 Nov 2024 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
तुरियाबेड़ा में स्कॉर्पियो से धक्का लगने से बुजुर्ग महिला की मौत

तुरियाबेड़ा में स्कार्पियो से धक्का लगने से बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन

पुलिस ने स्कॉर्पियो कार में सवार दो युवक को पकड़ कर थाना ले गयी

फोटो है

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

एमजीएम थाना अंतर्गत एनएच-33 के तुरियाबेड़ा गुडगोंडा के पास रविवार को सुबह तेज रफ्तार से चल रही स्कॉर्पियो ने बुजुर्ग महिला को धक्का मार दिया. इससे महिला की मौत हो गयी. हादसे के बाद ग्रामीण जुट गये. चालक कार लेकर भागने के फिराक में था, लेकिन स्थानीय लोगों ने घेर लिया. सूचना मिलने पर एमजीएम थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने बुजुर्ग महिला को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. दूसरी ओर पुलिस ने स्कॉर्पियो कार में सवार दो युवक को पकड़ कर थाना ले गयी, जबकि स्कॉर्पियो कार को भी जब्त कर थाना ले गयी. पुलिस के अनुसार मृतका ओडिशा की रहने वाली है. वह इधर- उधर काम कर गुजारा करती थी. एक किराये के घर में वह अकेली रहती थी. महिला का नाम पता नहीं चल पाया है. स्कार्पियो में पश्चिम बंगाल से एक्सएलआरआई के लिए कुछ सामान लाया जा रहा था. कार में सवार युवकों को थाना में रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola