ePaper

ओडिशा के CM नवीन पटनायक की रैली का विरोध, झारखंड के CM हेमंत सोरेन की बहन समेत कई JMM नेता अरेस्ट, हुए रिहा

Updated at : 22 Oct 2021 3:33 PM (IST)
विज्ञापन
ओडिशा के CM नवीन पटनायक की रैली का विरोध, झारखंड के CM हेमंत सोरेन की बहन समेत कई JMM नेता अरेस्ट, हुए रिहा

ओडिशा जेएमएम प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने प्रभात खबर को फोन पर बताया कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर गरीब जनता के बीच हेल्थ कार्ड बांटने का कार्य मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और उनकी टीम ने किया, जबकि ओडिशा के कई अस्पतालों में डॉक्टर, नर्स और दवाएं नहीं हैं.

विज्ञापन

जमशेदपुर न्यूज (कुमार आनंद) : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की मयूरभंज रैली और कार्यक्रम का झामुमो ओडिशा प्रदेश कमेटी ने विरोध जताया हैं. ओडिशा झामुमो प्रदेश अध्यक्ष सह शिबू सोरेन की बेटी व झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बहन अंजनी सोरेन समेत दर्जनों नेता-कार्यकर्ता ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक का विरोध करते हुए बाम्बे चौक और बांगरीपोसी में सड़क पर उतरे और धरना पर बैठकर विरोध जताया. इस दौरान इन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इसी बीच ओडिशा बांगरीपोसी पुलिस ने सीएम नवीन पटनायक का विरोध करने को लेकर झामुमो प्रदेश अध्यक्ष सह शिबू सोरेन की बेटी अंजनी सोरेन समेत दर्जनों नेता-कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया. थाने में लिखित बॉन्ड पर अंजनी सोरेन व कार्यकर्ताओं को रिहा किया गया.

इधर, ओडिशा जेएमएम प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने प्रभात खबर को फोन पर बताया कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर गरीब जनता के बीच हेल्थ कार्ड बांटने का कार्य मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और उनकी टीम ने किया, जबकि ओडिशा के कई अस्पतालों में डॉक्टर, नर्स और दवाएं नहीं हैं. प्रदेश में पूर्व में दिये हेल्थ कार्ड पर इलाज तक नहीं हो पा रहा है. पिछले दिनों एक अस्पताल में छत गिरने तक की घटना हो चुकी है. प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा की जमीनी हकीकत जानने के बावजूद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और उनकी टीम फिर एक और नये नाम से हेल्थ कार्ड बांटकर गरीब जनता को गुमराह करने का काम किया. थाने से रिहा करने के बाद अंजनी सोरेन स्थानीय अस्पताल में इलाजरत एक घायल कार्यकर्ता को देखने पहुंचीं. पिछले दिनों बीजु जनता दल के कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर घायल कर दिया था.

Also Read: धनबाद जज केस : झारखंड हाईकोर्ट की फटकार, सचिवालय के बाबुओं की तरह काम कर रही CBI

अंजनी सोरेन ने कहा कि ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दिखावटी रैली करके ओडिशा की जनता को झांसा देने और धोखे में रखने का काम किया. इसका झारखंड मुक्ति मोर्चा कड़ा विरोध करता है. उन्होंने नवीन पटनायक पर पूंजीपतियों के इशारे पर चलने और गरीब विरोधी होने का भी आरोप लगाया. इधर, ओडिशा बांगरीपोसी थाना में गिरफ्तार होने वालों में झामुमो ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बड़ी बहन अंजनी सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य पवन कुमार, झामुमो ओडिशा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद पूर्ति, संगठन सचिव दूबराज नाग, झामुमो जिला अध्यक्ष राम, झारखंड युवा मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला संगठन सचिव विजय मछुआ, झायुमो नेता विक्की मिश्रा, मनोज कुमार, सीताराम हेंब्रम समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे.

Also Read: Tourist Places In Jharkhand : अब जंगल सफारी से पलामू टाइगर रिजर्व के बीहड़ों का कर सकेंगे दीदार, ये है तैयारी

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola