डैम से पानी छोड़े जाने के बाद बाढ़ का कहर, लोग तिरपाल के सहारे
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेते हिदायतुल्लाह व नौशीन.
लगातार बारिश से सुवर्णरेखा व खरकई नदियां उफान पर हैं, जिसके कारण जुगसलाई के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है. जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष नौशीन खान और अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की और राहत कार्यों का जायजा लिया.
जमशेदपुर : लगातार बारिश और डैम से छोड़े गए पानी से सुवर्णरेखा व खरकई नदियां उफान पर हैं. इसके कारण जुगसलाई के हबीबनगर और गरीब नवाज कॉलोनी समेत निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है. कई घरों में पानी भरने से लोग तिरपाल के सहारे रहने को मजबूर हैं.
बस्तियों में पहुंचे नौशीन व हिदायतुल्लाह, जाना हाल
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष नौशीन खान और अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया. दोनों नेताओं ने पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था करायी.
मदद के लिए मंत्री व उपायुक्त से की बातचीत
राहत कार्यों को तेज करते हुए नौशीन खान ने अधिकारियों को हर घर तक भोजन, साफ पानी और रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. वहीं, हिदायतुल्लाह खान ने बताया - मामले को लेकर जिले के उपायुक्त और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी से बात की गई है. अधिकारियों को पत्राचार कर सरकारी राहत कार्य में तेजी लाने को कहा गया है. नेताओं ने भरोसा जताया कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं होती, राहत अभियान जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दशमत सोरेन
दशमत सोरेन ने रांची विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर किया है. वे 29 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनकी विशेषज्ञता मुख्य रूप से झारखंड की आदिवासी-मूलवासी राजनीति, स्थानीय समुदायों की भाषा-संस्कृति और यहां के सामाजिक ताना-बाना है. वे वर्ष 2010 से प्रभात खबर के साथ एक ट्राइबल रिपोर्टर के रूप में काम कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








