मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लिनिक को जल्द मिलेंगे चार नये डॉक्टर, वॉक-इन इंटरव्यू 16 को
Author Ashok jha
Updated:
विज्ञापन

शहर में संचालित मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लिनिक के लिए चार चिकित्सा पदाधिकारियों की नियुक्ति की जायेगी. इसके लिए 16 अप्रैल को सिविल सर्जन कार्यालय में वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन किया गया है.
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
शहर में संचालित मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लिनिक के लिए चार डॉक्टरों की नियुक्ति होगी. इसके लिए 16 अप्रैल को खासमहल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में वॉक-इन इंटरव्यू होगा. नियुक्ति प्रक्रिया में अनुभवी चिकित्सकों को प्राथमिकता देने के लिए अधिकतम आयु सीमा 70 वर्ष रखी गयी है. मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त संस्थानों से एमबीबीएस डिग्रीधारक अभ्यर्थी वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं. चयनित डॉक्टरों को प्रतिदिन 1400 रुपये का मानदेय दिया जायेगा.दो पालियों में होगा इलाज
मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लिनिक में डॉक्टरों की तैनाती दो पालियों में की जायेगी. सुबह 8 से दोपहर 12 बजे और शाम 4 से रात 8 बजे तक का समय निर्धारित है. इससे शहरी क्षेत्रों खासकर स्लम बस्तियों में रहने वाले लोगों को समय पर और बेहतर डॉक्टरी परामर्श मिल सकेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By अशोक झा
अशोक झा प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पलासी (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










