मोहन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट एक को

Updated at : 25 Sep 2024 11:14 PM (IST)
विज्ञापन
मोहन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट एक को

FOOTBALL : यूनाइटेड फुटबॉल एसोसिएशन (यूएफए) की ओर से मनीफिट डीवीसी मैदान में 18वीं मोहन सिंह मेमोरियल फ्लड लाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन एक अक्टूबर को होगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर. यूनाइटेड फुटबॉल एसोसिएशन (यूएफए) की ओर से मनीफिट डीवीसी मैदान में 18वीं मोहन सिंह मेमोरियल फ्लड लाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन एक अक्टूबर को होगा. उक्त जानकारी आयोजन समिति के प्रमुख प्रशांत सिंह पुतुल ने दी. इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें हिस्सा लेंगी. प्रत्येक टीम में 7-7 खिलाड़ी होंगे. प्रत्येक मैच 15-15 मिनट का होगा. ड्रॉ की स्थिति में पेनल्टी शूटआउट के माध्यम से विजेता का फैसला किया जाएगा. इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए प्रत्येक टीम को 4000 रुपये का प्रवेश शुल्क देना होगा. विजेता टीम को 60 हजार रुपये, उपविजेता को 40 हजार रुपये और ट्रॉफी दी जायेगी. तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को पांच-पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा. टूर्नामेंट में इंट्री लेने की अंतिम तिथि 28 सितंबर है. प्रेस वार्ता में राजेश सिंह, धर्मेंद्र राय, रत्तन व अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola