मंत्री जी... जाति प्रमाण पत्र बनाने में हो रही परेशानी, कराएं दूर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Jul 2024 7:14 PM
पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिले के घासी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को मंत्री दीपक बिरुवा और पश्चिमी सिंहभूम जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन से मुलाकात की.इस दौरान जाति प्रमाण पत्र बनाने में आ रही विसंगति को दूर करने की मांग की.
जमशेदपुर : पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिले के घासी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को झारखंड एबोरिजिनल घासी ऑर्गेनाइजेशन के नेतृत्व में अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़ा कल्याण मंत्री दीपक बिरुवा और पश्चिमी सिंहभूम जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन से मुलाकात की. इस दौरान जाति प्रमाण पत्र बनाने में आ रही विसंगति को दूर करने की मांग की. इसको लेकर एक ज्ञापन मंत्री को सौंपा. प्रतिनिधिमंडल को मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि कोल्हान प्रमंडल के लोग एकजुट होकर आधारभूत बात रखें. पूर्व में जारी दो या तीन पीढ़ी की जारी जाति प्रमाण पत्र दें, ताकि सदन में जोरदार तरीके से बात रख सकें. इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्वी सिंहभूम से सुमंत मुखी, रमेश मुखी, राजू मुखी, वहीं पश्चिम सिंहभूम से सूरज मुखी, पूर्णचंद्र कारूवा समेत कई मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










