मानगो को ””स्मार्ट सिटी”” बनाने सड़कों पर उतरीं मेयर, अधिकारियों को लगायी फटकार

Author Ashok jha
Updated:
विज्ञापन
मानगो को ””स्मार्ट सिटी”” बनाने सड़कों पर उतरीं मेयर, अधिकारियों को लगायी फटकार

मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने शनिवार को विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया

विज्ञापन

विभिन्न वार्डों का किया सघन निरीक्षण, कचरा उठाव व जर्जर सड़कों पर जतायी नाराजगी

वरीय संवाददाता , जमशेदपुर.

मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने शनिवार को क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं के समाधान और प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया. मेयर ने जवाहर नगर रोड नंबर 9, रोड नंबर 13, ब्रम्हापथ, बावनगोड़ा चौक, ईदगाह मैदान, बगानशाही और नेशनल हाईवे से सटी बस्तियों में घूम-घूम कर जमीनी हकीकत देखी. इस दौरान उनके साथ नगर निगम, आरसीडी, विद्युत विभाग और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी मौजूद रहे. दौरे के क्रम में मेयर नालियों की सफाई, जर्जर सड़कों के निर्माण, लाइट की व्यवस्था और कचरा उठाव में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं करने की बात कहीं. झरना रोड के लिए बनेगी विशेष योजना

मेयर सुधा गुप्ता ने संवेदनशील क्षेत्र झरना रोड का भी विशेष निरीक्षण किया. जहां नाले में तेज बहाव के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं. स्थानीय लोगों की शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वहां नाले का पुनर्निर्माण कराया जाये और नालियों को अंडरग्राउंड बनाने की व्यवस्था की जाये. उन्होंने इसके लिए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर आगामी योजना समिति की बैठक में लाने का निर्देश दिया. साथ ही, रात के समय बेहतर प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा गश्त बढ़ाने की भी बात कही.मानगो में सड़क, नाली और कचरा प्रबंधन की समस्याएं

भ्रमण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने मेयर के समक्ष सड़क, नाली और कचरा प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं का अंबार लगा दिया. मेयर ने खुद मौके पर जाकर जर्जर सड़कों, अवरुद्ध नालियों और जगह-जगह लगे कचरे के ढेर को देखा और इसे लापरवाही बताते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों के प्रति गहरी नाराजगी जतायी. उन्होंने कहा कि मानगो की सभी प्रमुख और आंतरिक सड़कों की मरम्मत व पुनर्निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाये. मेयर सुधा गुप्ता ने बताया कि जल्द ही नगर निगम बोर्ड की बैठक आयोजित की जायेगी. इसमें बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम और शहरी सौंदर्यीकरण से संबंधित कई बड़े प्रस्तावों पर मुहर लगेगी. बयान

मानगो को क्लीन, ग्रीन और स्मार्ट सिटी बनाना हमारी प्राथमिकता है. नगर निगम पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रहा है, लेकिन स्वच्छता एक सामूहिक जिम्मेदारी है. नागरिकों का सहयोग भी इसमें अपेक्षित है.- सुधा गुप्ता, मेयर

विज्ञापन
अशोक झा

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक झा प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पलासी (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola