Jamshedpur news. अगलगी : भीषण आग से कंपनी को हुआ लाखों का नुकसान

Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur news. अगलगी : भीषण आग से कंपनी को हुआ लाखों का नुकसान

प्लास्टिक के पत्तल व ग्लास बनाने वाली कंपनी में लगी आग

विज्ञापन

Jamshedpur news.

मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के फेज दो स्थित प्लास्टिक के पत्तल व ग्लास बनाने वाली अंजनी प्लास्टिक इंडस्ट्रीज में आग गयी. देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आसमान में कंपनी से निकल रहा काला धुआं दूर-दूर से दिखायी दे रहा था. सूचना मिली पर अग्निशमन विभाग के आदित्यपुर केंद्र से तत्काल तीन दमकल पहुंच कर आग बुझाना शुरू किया. आग इतनी भीषण हो गयी थी कि कई अन्य दमकल बुलाने पड़े. करीब चार घंटे के अथक प्रयास के बाद अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक आग से जल कर लाखों के सामान नष्ट हो गये. संयोग से किसी व्यक्ति को किसी प्रकार की चोट नहीं पहुंची. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा था.

फोम के प्रयोग से आग पर पाया गया काबू

अग्निशमन विभाग आदित्यपुर केंद्र के प्रभारी बृज किशोर राय ने बताया कि सुबह सवा 10 बजे एक व्यक्ति ने आग लगने की सूचना दी. पहले एक दमकल गाड़ी वहां पहुंची. आग का भीषण रूप को देखते हुए पुन: दो और दमकल मंगवायी गयी. इसके बाद गोलमुरी केंद्र से एक दमकल पहुंचा, तब तक आग को नियंत्रित कर लिया गया था. इसके बाद टाटा स्टील व आधुनिक कंपनी का एक-एक दमकल पहुंचा. इन दमकलों का पानी का उपयोग किया गया. इससे आदित्यपुर के दमकल को पानी लाने के लिए वापस नहीं जाना पड़ा.

कंपनी में नहीं थे कोई सुरक्षा उपकरण

जिस कंपनी में आग लगी वहां आग से सुरक्षा के लिए कोई उपकरण नहीं थे. यदि कंपनी में आग को नियंत्रित करने की व्यवस्था व आग बुझाने वाले आवश्यक उपकरण रहते, तो समय रहते आग पर काबू पाया जा सकता था और आग इतना विकराल रूप धारण नहीं करता.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Pradip Chandra Keshav

लेखक के बारे में

By Pradip Chandra Keshav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola