जमशेदपुर : MGM अस्पताल में चाकू की नोंक पर महिला मरीज से बलात्कार का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 15 Mar 2020 5:23 PM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर : MGM अस्पताल में चाकू की नोंक पर महिला मरीज से बलात्कार का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

main accused guddu pramanik of mgm hospital rape case arrested. जमशेदपुर : महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में अधेड़ महिला से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर में स्थित एमजीएम हॉस्पिटल में 5 मार्च, 2020 की रात एक महिला मरीज से चाकू की नोंक पर दुष्कर्म की घटना हुई थी. जमशेदपुर की पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक गुड्डू प्रमाणिक को रविवार (15 मार्च, 2020) को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया है कि दुष्कर्म का आरोपी गुड्डू चोरी और लूटकांड को भी अंजाम दे चुका है.

विज्ञापन

जमशेदपुर : महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में अधेड़ महिला से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर में स्थित एमजीएम हॉस्पिटल में 5 मार्च, 2020 की रात एक महिला मरीज से चाकू की नोंक पर दुष्कर्म की घटना हुई थी.

जमशेदपुर की पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक गुड्डू प्रमाणिक को रविवार (15 मार्च, 2020) को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया है कि दुष्कर्म का आरोपी गुड्डू चोरी और लूटकांड को भी अंजाम दे चुका है.

स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआइटी) ने गुड्डू प्रमाणिक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. बताया जाता है कि पुलिस ने रविवार तड़के करीब 3 बजे आरोपी को गिरफ्तार किया.

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को दुष्कर्म की पीड़िता के सामने लाया गया. महिला ने उसकी शिनाख्त की कि उसी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था. जमशेदपुर के एसएसपी अनूप बिरथरे और सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट लगातार इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे थे.

उल्लेखनीय है कि 5 मार्च की रात को एमजीएम अस्पताल में महिला मरीज से दुष्कर्म के बाद अस्पताल प्रशासन ने इस मामले को दबाने की कोशिश की. पीड़िता को अस्पताल से हटा दिया. हालांकि, करीब एक सप्ताह बाद साकची थाना की पुलिस को जब इस मामले का पता चला, तो उसने मरीज को खोज निकाला.

पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी की तलाश शुरू कर दी. आखिरकार पुलिस को रविवार को सफलता मिली और उसने आरोपी गुड्डू प्रमाणिक को गिरफ्तार कर लिया.

उल्लेखनीय है कि कोल्हान प्रमंडल का यह सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल झारखंड के वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के विधानसभा क्षेत्र में आता है. पुलिस ने बताया कि अस्पताल में भर्ती 50 साल की महिला से दुष्कर्म हुआ, तो एमजीएम अस्पताल के प्रबंधन ने पुलिस में इसकी शिकायत करने की बजाय मरीज को ही अस्पताल से हटा दिया.

हालांकि, बाद में पुलिस ने परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा की निवासी पीड़िता को ढूंढ़ निकाला और उसके बयान के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की.

पुलिस के समक्ष दिये गये अपने बयान में पीड़िता ने बताया कि वह अस्पताल के चौथे तल्ले पर मेडिकल वार्ड में भर्ती थी. उस वार्ड में उसके अलावा दो और महिला मरीज थीं. रात के करीब दो बजे हल्की दाढ़ी वाला नाटे कद का एक युवक वार्ड में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया. उसने विरोध किया, तो चाकू से उसकी हत्या करने की धमकी दी. आरोपी के हाथ में चाकू देखकर वार्ड की बाकी दो महिला मरीजों ने भी आवाज नहीं उठायी.

महिला ने पुलिस को बताया कि उसने चिल्लाने की कोशिश की, तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और बाकी दोनों महिला मरीजों को भी अंजाम भुगतने की धमकी दी. उसने बताया कि आमतौर पर हर दिन कोई महिला मरीज वार्ड का दरवाजा अंदर से बंद कर देती थी.

उस दिन दरवाजा खुला रह गया. इसी का फायदा उठाकर यह युवक अंदर घुस आया और चाकू की नोंक पर उसके साथ दुष्कर्म किया. स्वास्थ्य मंत्री के जिले में हुई इस घटना पर जमकर सियासत भी हुई थी.

यहां बताना प्रासंगिक होगा कि एमजीएम अस्पताल में दुष्कर्म का यह पहला मामला नहीं है. इस सरकारी अस्पताल में पहले भी दुष्कर्म और छेड़खानी की घटनाएं होती रही हैं. वर्ष 2016 में 29 फरवरी को इस अस्पताल में एक नाबालिग रेप पीड़िता से दोबारा दुष्कर्म का मामला सामने आया था. 15 साल की नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता का इस अस्पताल में इलाज चल रहा था.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola