Lok Sabha Election 2024 : खूंटी लोस क्षेत्र से नामांकन करने से पहले अर्जुन मुंडा ने अपनी मां से लिया आशीर्वाद

भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा आज लोकसभा चुनाव के लिए पर्चा भरेंगे. पर्चा भरने से पूर्व अर्जुन मुंडा ने जमशेदपुर से अपनी मां का आशिर्वाद लिया.
शचींद्र कुमार दाश, खरसावां : खूंटी लोस क्षेत्र से नामांकन करने से एक दिन पूर्व बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जमशेदपुर के घोड़ाबांधा पहुंच कर अपने मां श्रीमती शायरा मुंडा से आशीर्वाद लिया. श्रीमती शायरा मुंडा पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही है. अर्जुन मुंडा ने अपने माता जी का हाल चाल जाना. स्वास्थ्य की जानकारी ली. साथ ही बताया कि वह मंगलवार को खूंटी लोस क्षेत्र से नामांकन करने जा रहे हैं. उन्होंने अपने मन का आशीर्वाद भी लिया. अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी अपने मां से आशीर्वाद लेते फोटो पोस्ट किया है.
अर्जुन मुंडा ने लिखा है कि….
अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म में लिखा कि मां प्रेरणा है, मां मेरी शक्ति है, मां मेरी ऊर्जा है, मां मेरी साहस है, हिम्मत है, ताक़त है. जब भी उससे मिलता हूँ, सारी थकान दूर हो जाती है. प्यार से पुचकार कर जब वो पूछती हैं दिनभर ज़्यादा काम था क्या ? थक तो नहीं गया, कुछ खाया अर्जुन ???
चाहे,आप उम्र के किसी भी पड़ाव पर हों; अपनी संतान के लिए मां की ममता, उनका वात्सल्य, उनका नि:स्वार्थ प्रेम, उनके जज़्बात सदैव ममत्व से भरे होते हैं. पिछले कुछ समय से मां बीमार हैं, इसलिए इस बार वह रांची आवास नहीं आ पाईं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Kunal Kishore
कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




