बाबूडीह-भुइयांडीह में करंट लगने मजदूर की मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Jul 2024 5:36 PM

विज्ञापन

दैनिक मजदूरी करता था बोड़ाम प्रखंड के गोरडीह निवासी उज्ज्वल कर्मकार

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

बोड़ाम प्रखंड के गोरडीह निवासी उज्ज्वल कर्मकार दैनिक मजदूरी करने के लिए मानगो चौक आया था. वह वहां से अपने अन्य मजदूरों के साथ बाबूडीह भुइयांडीह में काम करने गया था. काम के दौरान बिजली का करंट लग गया. उसे अनान-फनान में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसकी सूचना जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी को दी गयी. विधायक ने मृतक के परिजनों व काम करवाने वाले लोगों से बातचीत कर उचित मुआवजा दिलाने का काम किया. विधायक ने मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया है कि वे उन्हें बिजली विभाग से भी उचित मुआवजा दिलायेंगे. मौके पर बोड़ाम प्रखंड के झामुमो नेता हिमांशु महतो, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक रंजीत, सागर पाल,मृतक के पिता सीताराम कर्मकार, विश्वनाथ कर्मकार, कांग्रेस कर्मकार, सुरेश कर्मकार, काजल कर्मकार समेत गांव के अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola