केपीएस : प्रास्पेरिटी हाउस बना ओवरऑल चैंपियन
KPS ANNUAL SPORTS : केपीएस कदमा की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया.
जमशेदपुर. केपीएस कदमा की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया. इसमें प्रास्पेरिटी हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. पीस हाउस उपविजेता रहा. आयुषी कुमारी व आर्यन हेंब्रम क्रमश: जूनियर बालिका व बालक वर्ग में बेस्ट एथलीट बने. वहीं सीनियर बालक वर्ग में अस्मित कुमार देहुरी व बालिका वर्ग में कविता प्रसाद बेस्ट एथलीट बनी. प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री से सम्मानित व द्रोणाचार्य अवॉर्डी पूर्णिमा महतो मौजूद थी. मौके पर केपीएस की चेयरपर्सन मनोरमा नायर, केपीएस के निदेशक शरत चंद्रन, शांता वैद्यनाथन, लक्ष्मी आर, शर्मिला मुखर्जी (प्राचार्या), ए रविशंकर व अन्य लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए