अयोध्या चढ़ावा और झारखंड के खनिज राजस्व पर कांग्रेस का हल्लाबोल, इस दिन राज‍भवन के सामने देंगे धरना

Updated:
विज्ञापन

प्रेस वार्ता को संबोधित करते कांग्रेस जिला अध्यक्ष और अन्य.

अयोध्या चढ़ावा लूट और एमएमडीआर संशोधन के खिलाफ कांग्रेस 7 सितंबर को रांची में राजभवन के समक्ष प्रदर्शन करेगी. पार्टी ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है.

विज्ञापन

जमशेदपुर : अयोध्या चढ़ावा लूट और एमएमडीआर संशोधन के विरोध में कांग्रेस ने 7 सितंबर को रांची कूच का आह्वान किया है. शनिवार को बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया गया. जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में जमशेदपुर लोकसभा प्रभारी सतीश पाल मुंजनी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से 7 सितंबर को रांची में राजभवन के समक्ष होने वाले राज्यस्तरीय महाधरना को ऐतिहासिक बनाने की अपील की.

आपके शहर में

विज्ञापन

आस्था के साथ धोखा, निष्पक्ष जांच की मांग

लोकसभा प्रभारी सतीश पाल मुंजनी ने कहा - केंद्र और राज्य की डबल इंजन व्यवस्था के साये में अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में संगठित रूप से हेराफेरी और लूट को अंजाम दिया गया है. देशभर के रामभक्तों की आस्था और विश्वास पर कुठाराघात किया है. कांग्रेस की मांग है कि इस पूरे प्रकरण की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को अविलंब जेल भेजा जाये. मुंजनी ने खनिज राजस्व का सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने एमएमडीआर संशोधन विधेयक के माध्यम से धारा 9 डी जोड़कर झारखंड को मिलने वाले वैध खनिज राजस्व को समाप्त करने की साजिश रची है.

अस्तित्व और स्वाभिमान की लड़ाई : परविंदर सिंह

यह कदम राज्य के आर्थिक हितों, स्वाभिमान और संवैधानिक अधिकारों पर सीधा कुठाराघात है, जिसे कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी. जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने दोनों मुद्दों को जनहित और राज्य के भविष्य से जुड़ा बताते हुए कहा - यह लड़ाई झारखंड के अस्तित्व की रक्षा की है. कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश, जिला, प्रखंड, मंडल, मोर्चा संगठनों के पदाधिकारियों और पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं से 7 सितंबर को बड़ी तादाद में रांची पहुंचने का आह्वान किया. मौके पर प्रदेश प्रवक्ता राकेश तिवारी, एलबी सिंह, संजय सिंह आजाद, राजा सिंह राजपूत, केके शुक्ला, नवनीत मिश्र, ज्योति मिश्र, आशुतोष सिंह, अंसार खान, मकसूद आलम, फिरोज खान और कौशल प्रधान आदि मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola