मंदिर और गुरुद्वारा के पास खोली जा रही शराब दुकान, लोगों ने किया विरोध

Updated:
विज्ञापन

बिष्टुपुर गुरुद्वारा बस्ती में शराब दुकान खोलने पर भड़के लोग.

जमशेदपुर के बिष्टुपुर गुरुद्वारा और अय्यप्पा मंदिर के पास शराब दुकान खोलने का स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध किया, निर्माण कार्य रुकवाया।

विज्ञापन

जमशेदपुर : बिष्टुपुर गुरुद्वारा बस्ती स्थित खरकई रोड में विदेशी शराब की दुकान खोलने के विरोध में स्थानीय लोग सड़क पर उतर आये हैं. शनिवार को प्रस्तावित दुकान के सामने बस्तीवासियों ने विरोध किया. विरोध के कारण दुकान का निर्माण कार्य बीच में ही रोकना पड़ा. इस आंदोलन को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने भी अपना पूरा समर्थन दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुरुद्वारा साहिब जाने का मुख्य रास्ता

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग गुरुद्वारा साहिब जाने का मुख्य रास्ता है. प्रस्तावित शराब दुकान से गुरुद्वारा केवल 100 मीटर की दूरी पर स्थित है. साथ ही दुकान से महज 30 फीट की दूरी पर उत्तर सबरीमाला धर्मशास्त्र मंदिर (अय्यप्पा मंदिर) स्थित है. लगभग 60 साल पुराना यह पावन धाम दक्षिण भारतीय श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में भक्त दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं.

नियमों का हो रहा उल्लंघन

धार्मिक स्थल के इतने करीब शराब की दुकान खुलना नियमों का खुला उल्लंघन और धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ है. धरने में मुख्य रूप से गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान प्रताप सिंह पप्पी, हरजीत सिंह विरदी, सरबजीत सिंह लाली, हरदयाल सिंह, हरविंदर सिंह नागी, करमजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, हरपाल सिंह, संतोष सिंह, कुलदीप सिंह, मुखिया तरनजीत सिंह, सुरेश धीमन, जगजीत सिंह और गुरमीत सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola