Jamshedpur news.कपाली नगर परिषद कचरा को करेगा शिफ्ट, आग पर नहीं पाया जा सका काबू, दलमा जंगल तक फैला धुआं

Published by : PRADIP CHANDRA KESHAV Updated At : 02 Apr 2025 9:00 PM

विज्ञापन

नदी किनारे कचरा फेंकें, पर यह सावधानी रखें कि किसी भी हाल में नदी में कचरा न जाये

विज्ञापन

Jamshedpur news.

कपाली नगर परिषद द्वारा कचरा को सीधे नदी में फेंकने के मामले को लेकर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी है. नगर परिषद की ओर से वहां से कचरा को शिफ्ट करने को कहा गया है. आदित्यपुर वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी के माध्यम से इस पुराने कचरे को शिफ्ट करने की प्रक्रिया अपनायी जा रही है. इसके अलावा यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि किसी भी हाल में कचरा को नदी में नहीं डाला जाये. वहीं फिलहाल नदी किनारे में ही कचरा को फेंकने के लिए कहा गया है, लेकिन यह सावधानी रखने को कहा गया है कि किसी भी हाल में नदी में कचरा नहीं जाये.

रिहायशी इलाके से धुआं फैलकर दलमा जंगल तक चला गया

वहीं कचरे में आग अब भी लगी हुई है. वहां से कुछ दूरी पर ही दलमा का तराई वाला एरिया है, इस कारण वहां से रिहायशी इलाके से धुआं फैलकर दलमा जंगल तक चला गया है. इसे लेकर लोगों को परेशानी हो रही है, जबकि जंगली जानवरों के लिए भी मुश्किलें पैदा हो रही है. दूसरी ओर इस मामले को लेकर कपाली नगर परिषद के सिटी मैनेजर शकील अनवर मेहंदी ने बताया कि पुराने कचरे का निष्पादन का काम तेजी से चल रहा है. इसे लेकर शिफ्टिंग चल रहा है. कुछ दिनों के बाद इस कचरे को निष्पादित कर दिया जायेगा. चूंकि आग अंदर में लग चुकी है, इस कारण इसको काबू पाया नहीं जा सका है. इसको काबू में करने का प्रयास किया जा रहा है. कचरा का निष्पादन के साथ ही आग पर भी काबू पाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADIP CHANDRA KESHAV

लेखक के बारे में

By PRADIP CHANDRA KESHAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola