कपाली : होल्डिंग टैक्स के 106 बकायेदारों को नोटिस, 71 का बैंक खाता फ्रीज करने की तैयारी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

कपाली नगर परिषद ने होल्डिंग टैक्स वसूली अभियान तेज कर दिया है. होल्डिंग टैक्स का भुगतान नहीं करने वाले 106 बकायेदारों को नोटिस देकर टैक्स जमा करने को कहा गया है.
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर.
कपाली नगर परिषद ने होल्डिंग टैक्स का भुगतान नहीं करने वाले 106 बकायेदारों को नोटिस देकर टैक्स जमा करने को कहा है. तीन नोटिस के बावजूद होल्डिंग टैक्स जमा नहीं करने पर 71 बकायेदारों के खिलाफ नगरपालिका अधिनियम की धारा 184 के अंतर्गत उनके बैंक खाते को फ्रीज करने की तैयारी शुरू कर दी है. परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी गोपी कृष्ण ने बताया कि नोटिस के बावजूद जो भवन मालिक होल्डिंग टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं, उनके बैंक खाता फ्रीज किये जायेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










