जूनियर डॉक्टरों ने की बैठक, सुरक्षा देने की मांग की

Updated at : 12 Aug 2024 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
जूनियर डॉक्टरों ने की बैठक, सुरक्षा देने की मांग की

झारखंड इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जूनियर डॉक्टर नेटवर्क की बैठक सोमवार को एमजीएम अस्पताल परिसर में हुई. इस बैठक में कोलकाता में महिला जूनियर डॉक्टर की हुई हत्या की निंदा की गयी.

विज्ञापन

जमशेदपुर :

झारखंड इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जूनियर डॉक्टर नेटवर्क की बैठक सोमवार को एमजीएम अस्पताल परिसर में हुई. इस बैठक में कोलकाता में महिला जूनियर डॉक्टर की हुई हत्या की निंदा की गयी. बैठक में उपस्थित झारखंड आइएमए जूनियर डॉक्टर नेटवर्क के सचिव डॉ राघवेंद्र ने कहा कि हमलोग बंगाल के आइएमए के संपर्क में हैं. हम सभी उनके साथ हैं. उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा क्या कार्रवाई की जा रही है, इसके लिए दो दिनों तक इंतजार किया जायेगा. उसके बाद आगे की रणनीति बनायी जायेगी. उन्होंने कहा डॉक्टरों की सुरक्षा, दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने व पीड़ित को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर आंदोलन किया जायेगा. इसके लिए आईएमए से बात चल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola