Jsca B Divsion Cricket League : फ्रेंड्स एकादश की टीम 29 रन से जीती

Updated:
विज्ञापन
Jsca B Divsion Cricket League : फ्रेंड्स एकादश की टीम 29 रन से जीती

जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में फ्रेंड्स एकादश की टीम ने एआर एकादश को 29 रन से मात दी.

विज्ञापन

जमशेदपुर. टेल्को ग्राउंड में सोमवार को खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में फ्रेंड्स एकादश की टीम ने एआर एकादश को 29 रन से मात दी. फ्रेंड्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 39 ओवर में दस विकेट पर 220 रन बनाए. विपुल कुमार महतो ने 94 व शिव कुमार मुर्मू ने 20 रनों की पारी खेली. एआर एकादश की ओर से आदित्य सिंह व दिव्यम ने तीन-तीन विकेट लिये. जवाब में एआर एकादश की टीम 45 ओवर में सात विकेट पर 191 रन ही बना सकी. जितेंद्र सिंह ने 67 व दिव्यम ने 31 रनों की पारी खेली. फ्रेंड्स के लिए अमित चौबे ने तीन शिव करण मुर्मू ने दो विकेट लिये. विपुल कुमार को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया.

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola