Jsca b division: टाटा सेरसा की टीम पांच विकेट से जीती
Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 20 May 2026 7:35 PM
जमशेदपुर. टाटा सेरसा की टीम ने जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच में नेशनल क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से हराया.
जमशेदपुर. टाटा सेरसा की टीम ने जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच में नेशनल क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से हराया. को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में बुधवार को खेले गये इस मैच में नेशनल क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 100 रन बनाए. समीर कुमार ने 31 रन बनाए. टाटा सेरसा की ओर से मनीष कुमार ने दो विकेट लिये. जवाब में टाटा सेरसा की टीम 11.2 ओवर में पांच विकेट पर 104 रन बनाकर मैच जीत लिया. अमित कुमार झा ने 32 व इमरान जिलानी ने 26 रनों का योगदान दिया. एनसीसी की ओर से आकाश कुमार ने दो विकेट लिये. टाटा सेरसा के इमरान जिलानी प्लेयर ऑफ द मैच रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










