Jsca b division : फ्रेंड्स एकादश की टीम ने हिना एलायड को 25 रन से हराया
Author Nesar ahamad
Updated:
विज्ञापन

जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में फ्रेंड्स एकादश की टीम ने हिना एलायड को 25 रन से हराया.
विज्ञापन
जमशेदपुर. को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में रविवार को खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में फ्रेंड्स एकादश की टीम ने हिना एलायड को 25 रन से हराया. फ्रेंड्स एकादश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 144 रन बनाए. निखिल कुमार सिंह ने 68 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. हिना एलायड की ओर से आदित्य मिश्रा ने दो विकेट लिये. जवाब में हिना एलायड की टीम 18.3 ओवर में 119 रन पर सिमट गयी. केएम शाहरूख ने 27 रनों का योगदान दिया. फ्रेंड्स एकादश की ओर से अमित चौबै व निखिल कुमार सिंह ने दो-दो विकेट लिये. फ्रेंड्स के निखिल कुमार सिंह प्लेयर ऑफ द मैच बने.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










