Jsca a division: नोबल क्रिकेट क्लब ने जीता ए डिवीजन टी-20 लीग का खिताब

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 24 May 2026 7:13 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर. नोबल क्रिकेट क्लब की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएससीए ए डिवीजन टी-20 लीग का खिताब जीत लिया है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. नोबल क्रिकेट क्लब की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएससीए ए डिवीजन टी-20 लीग का खिताब जीत लिया है. रविवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में खेले गये फाइनल मैच में नोबल क्रिकेट क्लब की टीम ने एल टाउन को 62 रन से हराया. नोबेल क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 209 रन बनाए. दुर्गेश कुमार ने 95, जयदेव राजवंश ने 35 रनों की पारी खेली. एल टाउन क्रिकेट क्लब की ओर से आयुष कुमार ने दो विकेट हासिल किए. जवाब में एल टाउन की टीम 18.1 ओवर में 147 रन पर सिमट गयी. प्रतीक भकत ने सर्वाधिक 47 रन बनाए. नोबेल क्रिकेट क्लब की ओर से दुर्गेश कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके. विशाल प्रसाद को दो विकेट मिले. दुर्गेश कुमार को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन (95 रन एवं 5 विकेट) के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जेएससीए के कोषाध्यक्ष अमिताभ घोष उपस्थित थे. मौके पर पूर्व रणजी प्लेयर तरित घोष, काजल दास, मिलन दत्ता, स्कूल एंड क्लब के प्रतिनिधि डी उमा राव, देबू रॉय मौजूद रहे. प्रतियोगिता में शानदार बल्लेबाजी करने वाले सुप्रियो चक्रवर्ती (317 रन) को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और बिट्टू कुमार शाह (12) को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज घोषित किया गया.

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola