Jsca a division: यंग ब्वॉयज को हराकर नोबल सीसी फाइनल में

जमशेदपुर. नोबल क्रिकेट क्लब की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएससीए ए डिवीजन टी-20 लीग के फाइनल में पहुंच गयी है.
जमशेदपुर. नोबल क्रिकेट क्लब की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएससीए ए डिवीजन टी-20 लीग के फाइनल में पहुंच गयी है. गुरुवार को कीनन स्टेडियम में खेले गये पहले सेमीफाइनल मैच में नोबल क्रिकेट क्लब की टीम ने यंग ब्वॉयज को चार विकेट से हराया. यंग ब्वॉयज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में दस विकेट पर 109 रन बनाए. अर्णव सिन्हा ने 64 रनों की पारी खेली. नोबल सीसी की ओर से दुर्गेश कुमार ने तीन विकेट लिये. जवाब में नोबल क्रिकेट क्लब की टीम ने 12.5 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाकर मैच जीत लिया. अमन सिंह ने 34 रन का योगदान दिया. जुनैद व चंदन मुखी को दो-दो विकेट मिले. दुर्गेश प्लेयर ऑफ द मैच बने.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










