Jsca a division: मिथुन मुखर्जी ने जड़ा अर्धशतक, टाटा स्टील जीता
Author Nesar ahamad
Updated:
विज्ञापन

जेएससीए ए डिवीजन टी-20 क्रिकेट लीग के एक मैच में टाटा स्टील की टीम ने स्कूल ऑफ क्रिकेट को 5 विकेट से हराया.
विज्ञापन
जमशेदपुर. कीनन स्टेडियम में सोमवार को खेले गये जेएससीए ए डिवीजन टी-20 क्रिकेट लीग के एक मैच में टाटा स्टील की टीम ने स्कूल ऑफ क्रिकेट को 5 विकेट से हराया. स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 146 रन बनाए. श्रियांश राज ने 56 व नरेंद्र देव ने 26 रन बनाए. टाटा स्टील की ओर से बिट्टू कुमार शाह व अंजन कुमार नंदी ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में टाटा सेरसा की टीम 18.5 ओवर में 147 रन बनाकर मैच जीत लिया. मिथुन मुखर्जी ने 51 व अमृत कुमार ने 37 रनों की पारी खेली. स्कूल ऑफ क्रिकेट की ओर से अंशु कुमार ने दो विकेट लिये. मिथुन मुखर्जी प्लेयर ऑफ द मैच बने.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










