Jsca a division: ए डिवीजन लीग के पहले सुपर ओवर में स्टूडेंट सीसी जीता

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 17 May 2026 9:36 PM

विज्ञापन

एससीए ए डिवीजन टी-20 लीग के एक बेहद रोमांचक मैच में स्टूडेंट क्रिकेट क्लब की टीम ने मॉर्डन क्रिकेट क्लब को सुपर ओवर में हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. कीनन स्टेडियम में रविवार को खेले गये जेएससीए ए डिवीजन टी-20 लीग के एक बेहद रोमांचक मैच में स्टूडेंट क्रिकेट क्लब की टीम ने मॉर्डन क्रिकेट क्लब को सुपर ओवर में हराया. मॉर्डन क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 147 रन बनाए. कप्तान रितेश पटेल ने 77 व शुभम वर्मा ने 34 रन बनाए. जवाब में स्टूडेंट क्रिकेट क्लब की टीम ने कुश झा के अर्धशतक (75) की बदौलत 20 ओवर में छह विकेट पर 147 रन ही बना सकी. और मैच टाई हो गया. इसके बाद मैच का फैसला सुपरओवर में हुआ. सुपर ओवर में स्टूडेंट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 रन बनाए. जवाब में मॉर्डन क्रिकेट क्लब 14 रन ही बना सकी. रितेश पटेल को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola